top of page
  • Writer's pictureYash saini

मकड़ियों के बारे में रोचक तथ्य |Spider Facts In Hindi

Updated: Aug 4, 2018

हिंदी रोचक तथ्य।

ज्यादातर मकड़ियों की उम्र लगभग एक साल तक की होती है। लेकिन कुछ खास प्रजाति की मकड़ियां जैसे "टारनटुलस" की उम्र 15 से 20 साल तक होती है। जानिए मकड़ियों के बारे में कुछ और रोचक तथ्य।



1.दुनिया में मकड़ियों की लगभग 38,000 से अधिक प्रजातियां हैं।


2.मकड़ियां एक बार में 3,000 अंडे दे सकती है ज्यादातर मादा मकड़ियां अपने बच्चों के साथ नहीं रहती।


3.मकड़ियों की एक प्रजाति "वोल्फ स्पाइडर" अपने बच्चो को अपनी पीट पर लेके घूमती है।


4."वॉटर स्पाइडर" मकड़ियों की एक प्रजाति है जो पानी में रहती है। यह पानी में रहने वाले कीड़ो और छोटी मछलियों को अपना शिकार बनाती है। यह मकड़ी पानी की सतह पर चल सकती है। 


5.अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर मकड़ियां पाई जाती है। 


6.मकड़ियां कीड़ो से अलग होती है कीड़ो का शरीर तीन भागो में होता है लेकिन मकड़ियों को शरीर दो भागों में बांटा होता है। 


7.सभी मकड़ियों के आठ पैर होते हैं जबकि कीड़े में 6 होते हैं।


8.मकड़ियां अपने पेट में स्पिननेर ग्रंथियों से रेशम बनाती हैं।


9.मकड़ियां हर जगह होती है। आपके घर में लगभग 30 मकड़ियां हो सकती है। आपके 10 फ़ीट के क्षेत्रफल में कई मकड़ियां हो सकती है। 


10.ज्यादातर मादा मकड़ियां नर मकड़ियों से बड़ी होती है।


11.मकड़ियां छोटे कीट-पतंगों को अपना शिकार बनाती है मकड़ियां पक्षियों और चमगादड़ों की तुलना में अधिक कीड़े खाती हैं।


12.सभी मकड़ियां सिल्क छोड़ती है लेकिन सभी मकड़ियां जाल नहीं बनाती है।


13.ज्यादातर मकड़ियों की उम्र लगभग एक साल तक की होती है। लेकिन कुछ खास प्रजाति की मकड़ियां जैसे "टारनटुलस" की उम्र 15 से 20 साल तक होती है।


अगर आपको ये जानकरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे। ताकि वो भी  ये रोचक जानकारियां पढ़ सके।

77


369 views0 comments

Comentários


bottom of page