top of page
  • Writer's pictureYash saini

गैंडे के बारे में रोचक तथ्य। | Rhinoceros Facts In Hindi.

हिंदी रोचक तथ्य।


हाथी के बाद सफेद गैंडा ( #white rhino) दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्तनपायी जानवर है। सफ़ेद गैंडे की उचाई लगभग 6 फ़ीट तक बढ़ सकती है। जानिए गैंडो के बारे में कुछ और रोचक तथ्य।



1. दुनिया भर में गैंडो की पांच प्रजातिया पाई जाती है।


2.काले ( #Black rhino) और सफ़ेद (#White rhino) गैंडे की दो प्रजातियाँ अफ्रीका मै पाई जाती है। इसके अलावा भारतीय गैंडे,  सुमात्रन गैंडे और जावन गैंडे एशिया मैं पाई जाने वाली प्रजातियां है।


3.सभी गैंडो का वजन एक हजार किलो से ऊपर तक हो सकता है। इसमें से अफ़्रीकी सफ़ेद गैंडे का वजन 3200 किलोग्राम तक पहुंच सकता है।


4.गैंडे का सींग बालों और नाखूनों की तरह ही जीवन भर बढ़ता रहता है। अगर यह किसी कारण टूट जाए तो इसके स्थान पर दुसरा सींग उग आता है।


5.गैंडे का सींग केराटिन नामक एक प्रोटीन से बना होता है। जिससे बाल और नाख़ून बने होते है।


6.सुमात्रन प्रजाति के गैंडे (#Sumatran rhino) सबसे छोटे कद के होते है इनकी ऊंचाई लगभग पांच फ़ीट तक होती है।


7.सुमात्रन प्रजाति के गैंडे (#Sumatran rhino) एक मात्र गैंडे है जिनके शरीर पर बाल होते है।


8.भारतीय गैंडे (#Indian rhinos)  10 अलग-अलग आवाजे निकालने के लिए जाने जाते है।


9.भारतीय गैंडे मूत्र को 16 फीट से अधिक दूरी पर स्प्रे कर सकते हैं। आमतौर पर ऐसा ये अपने क्षेत्र को चिह्नित करने के लिए करते है।


10. सफ़ेद मादा गैंडो को छोड़ कर गैंडो की लगभग सभी प्रजातियों में मादा गैंडो का गर्भकाल 16 महीनें का होता है।  सफ़ेद मादा गैंडो का गर्भकाल 16 से 18 महीनें का होता है।


11.गैंडे 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से भाग सकते है


12.गैंडो का जीवन काल  40 या 50 साल तक का होता हैं।


अगर आपको ये जानकरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे। ताकि वो भी  ये रोचक जानकारियां पढ़ सके।

80

2,070 views1 comment

1 Comment


kuldeep chawla
kuldeep chawla
Oct 22, 2021

Your Article is so good and readble thanx for sahring this content. The sooner you will seek the help of a Sexologist in Delhi the faster you will start seeing the results. https://www.bestsexologistdelhi.in/ and https://sites.google.com/view/sexologist-near-me or https://sites.google.com/view/sexologistnearme


Like
bottom of page