top of page
  • Writer's pictureYash saini

सांपो के बारे में रोचक तथ्य | Snake Facts In Hindi

हिंदी रोचक तथ्य।

सांपो में सभी प्रजातियां अण्डे नहीं देती, इनमे लगभग 30 प्रतिसत प्रजातियां बच्चे देती है। जानिए सांपो के बारे में कुछ और रोचक तथ्य।



1. सांपों की आँखों में पलकें नहीं होती हैं।


2.दुनिया में सांपों की लगभग 3,400 प्रजातियां मौजूद हैं, जिनमें से केवल 600 ही विषैले हैं। उन 600 विषैले सांपों में से केवल 200 मनुष्यों के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।


3.सांपों की त्वचा चिकनी और सूखी होती है। यह अपनी त्वचा को साल में कई बार बदलते है।


4.सांप मांसाहारी होते है। यह अपने शिकार को काट कर नहीं खा सकते। इसलिए यह अपने शिकार को जिंदा निगल जाते है।


5.सांपों के जबड़े बहुत लचीले होते हैं। यह अपने मुँह से बड़े आकार के जीव को भी आसानी से निगल जाते है।


6.अंटार्कटिका को छोड़कर दुनिया के हर महाद्वीप पर सांप पाए जाते हैं।


7.दुनिया का सबसे लम्बा सांप पाइथन रेटिकुलटेस है, इसकी लंबाई 8.7 मीटर (28 फीट) से अधिक हो सकती है। यह दुनिया में सबसे लंबे सांप माना जाता है।


8.एनाकोंडा की लंबाई 5 मीटर (16 फीट) तक होती है। यह दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले सबसे बड़े सांपो में से एक है। इसका वजन 250 किलोग्राम तक हो सकता है, यह सबसे वज़नी सांप माने जाते है।


9.एनाकोंडा जहरीले नहीं होते यह अपने शिकार को जकड़ कर निगल जाते है। यह बड़े जानवरो का शिकार करते है।


10.पानी में रहने वाले और कुछ समुंद्री सांप अपनी त्वचा के माध्यम से आंशिक रूप से सांस ले सकते हैं। जो इन्हें लम्बे समय तक पानी में रहने में मदद करता है।


11कुछ जहरीले सांपो की प्रजातियां, जैसे कि कोबरा और काले मम्बा, अपने शिकार को शिकार करने और मारने के लिए जहर का उपयोग करते हैं।


12.सांपों में एक से अधिक सिर होने के कई दुर्लभ मामले देखे गए है। एक से अधिक सिर वाले सांपो में सिर भोजन के लिए आपस में लड़ सकते है।


13.ब्लैक मम्बा दुनिया के सबसे जहरीले सांपो में से एक है। ब्लैक मम्बा के काटने के लगभग 45 मिनट के अंदर यदि इलाज ना किया जाये तो व्यक्ति की मत्यु हो जाती है।


14.स्नेक आइलैंड ब्राजील में एक द्वीप है यह सांपो के लिए जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे अधिक सांपो वाला स्थान है क्षेत्रफल के हिसाब से यहाँ हर 11 वर्ग फ़ीट पर एक सांप है।


अगर आपको ये जानकरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे। ताकि वो भी  ये रोचक जानकारियां पढ़ सके।

78

429 views0 comments

Comments


bottom of page