top of page

जिराफ के बारे में रोचक तथ्य | Giraffe facts In Hindi

  • Writer: Yash saini
    Yash saini
  • Jul 1, 2018
  • 2 min read

Updated: Aug 5, 2018

हिंदी रोचक तथ्य।

50% जिराफ के बच्चे अपने पैदा होने एक साल के भीतर ही मर जाते है। क्युकी उनके लिए जलवायु और जंगली जानवरों से बच पाना मुश्किल होता है। जानिए जिराफ के बारे में कुछ और रोचक तथ्य।



1. मादा जिराफ का गर्भकाल 13 से 15 महीने का होता है। मादा जिराफ खड़े होकर बच्चे को जन्म देती है। जन्म के समय बच्चा 2 मीटर ऊंचाई से जमीन पर गिरता है। 


2.जिराफ का बच्चा पैदा होने के एक घंटे के भीतर ही दौड़ने लगता है।


3. 50% जिराफ के बच्चे अपने पैदा होने एक साल के भीतर ही मर जाते है। क्युकी उनके लिए जलवायु और जंगली जानवरों से बच पाना मुश्किल होता है।


4.जिराफ की जीभ 45-50 सेमी तक लंबी होती है। और यह नीली बैंगनी रग की होती है। 


5.जिराफ की गर्दन की लंबाई 6 फ़ीट तक होती है। 


6.जिराफ के पैरो की लंबाई भी 6 फ़ीट तक होती है और जिराफ के पैरो के तलवे 12 इंच व्यास के होते है। 


7.ऊँटो की तरह जिराफ भी बिना पानी पिए लम्बी दुरी तय कर सकते है। 


8.हर एक जिराफ के शरीर पर बने धब्बे मानव फिंगरप्रिंट की तरह ही अलग-अलग होते है। 


9.जिराफ शाकाहारी होते है। यह पत्तियों झाड़ियों आदि को अपना भोजन बनाते है। एक दिन में यह लगभग 35

किलो तक भोजन खा जाते है। 


10.जिराफ बिना पानी पिए कई दिनों तक रह सकते है। क्यूंकि यह ज्यादातर पानी अपने भोजन, पौधों और पत्तियों से प्राप्त करते है। 


11. जिराफ पूरे दिन में केवल 5 से 30 मिनट ही सोते है। 


12.जिराफ की गर्दन जमीन तक पहुंचने के लिए बहुत छोटी होती है, इसलिए यह जमीन से पानी पीने के लिए अपने पैरों को चौड़ा लेते है।


13.जिराफ दुनिया का सबसे लम्बा जानवर है। नर जिराफ 18 फ़ीट तक लम्बे हो सकते है। 


14.जिराफ को आज तक तैरते हुए नहीं देखा गया है। 


15.जिराफ अपने मुँह से कोई आवाज नहीं निकालते ऐसा नहीं है। की वो आवाज निकाल नहीं सकते उन्हें चुप रहना ज्यादा पसंद है।


अगर आपको ये जानकरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे। ताकि वो भी  ये रोचक जानकारियां पढ़ सके।

74

Comentarios


Join our mailing list

  • Instagram Social Icon
  • Twitter Social Icon
  • Facebook Social Icon

Gajab tathya in hindi with manonamano.com

bottom of page