हाथियों के बारे में रोचक तथ्य | Elephant Facts In Hindi
- Yash saini
- Jun 21, 2018
- 2 min read
Updated: Aug 5, 2018
#हिंदी रोचक तथ्य।
#हाथी मधुमक्खियों से डरते है। यह मधुमक्खियों और उनके इलाकों से दूर रहते है। जानते है हाथियों के बारे में कुछ और दिलचस्प तथ्य।

1. जन्म के समय हाथी के बच्चों के शरीर पर बाल होते है जो इनके बड़े होने के साथ कम हो जाते है।
2. हथिनी का गर्भकाल 22 माह का होता है। हथिनियाँ 50 वर्ष तक की उम्र में बच्चे पैदा कर सकती है।
3.एशियाई हाथियों के आगे के पैरो में पांच उँगलियाँ होती है और पीछे के पैरो में चार जबकि अफ्रीकी हाथियों के आगे और पीछे के पैरो में चार-चार समान उँगलियाँ होती है।
4.हाथी कूद नहीं सकते, लेकिन यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकते है।
5.#अफ्रीकी हाथी जमीन पर रहने वाला दुनिया का सबसे बड़ा जीव है।
6.अफ्रीकी हाथियों का वजन 6200 से 6400 किलो तक हो सकता है अफ्रीकी हाथियों की लंबाई कंधो से पुछ तक लगभग 30 फ़ीट तक होती है और इनकी उचाई लगभग 13 फ़ीट होती है।
7.हाथी दिन भर में लगभग 100 से 200 लीटर तक पानी पी जाते है।
8.हाथी के दांत उसके जीवन भर बढते रहते है।
9.अफ़्रीकी हाथियों के दांतों की लम्बाई 3 मीटर और वजन 90 किलो तक हो सकता है।
10.हाथी दांत मुख्यत: कैल्शियम फॉस्फेट से बना होता है।
11.#हाथियों में केवल नर एशियाई हाथियों के ही दांत होते है। अफ़्रीकी हाथियों में नर और मादा दोनों के दांत उगते है।
12.हाथी मधुमक्खियों से डरते है।
13.आम तौर पर हाथियों की उम्र लगभग 70 से 80 साल तक होती लेकिन रिकॉर्ड में लिन वांग नाम का एक एशियाई हाथी की मौत 86 की उम्र हुई थी।
14.हाथियों के झुंड में से जब किसी हाथी की मृत्यु हो जाती है तो बाकि हाथी दुःखी होते है और कई दिनों तक उसका शोक मनाते है।
अगर आपको ये जानकरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे। ताकि वो भी ये रोचक जानकारियां पढ़ सके।
65
Kommentare