top of page

कुत्तों के बारे में रोचक तथ्य | Dogs Facts In Hindi

Writer: Yash sainiYash saini

Updated: Aug 5, 2018

हिंदी रोचक तथ्य।


सदियों से कुत्ता इंसान का अच्छा मित्र रहा है। पूरी दुनिया में लगभग 400 मिलियन कुत्ते हैं। और इनकी सैकड़ों नस्ले हैं। आइए जानते है कुत्तो के बारे में कुछ और रोचक तथ्य।



1. कुत्ते छुपन छुपाई जैसे खेल पसंद करते है।


2.कुत्ते 1000 से अधिक शब्द सीख सकते हैं।


3.पिल्ले चार से पांच महीने में अपने शरीर के वजन का दुगना बढ़ते है  छोटे पिल्ले 18 से 20 घंटे  तक सोते है जो इन्हे तेजी से बढ़ने में सहायक होता है 


4.कुत्तों में 'ग्रेहाउंड' नस्ल का कुत्ता सबसे तेज माना जाता है यह 44 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है 


5.पूरी दुनिया में लगभग 400 मिलियन कुत्ते हैं। और इनकी सैकड़ों नस्ले हैं।


6.अमेरिकी केनेल क्लब के मुताबिक 'लैब्राडोर रेट्रिवर' को कुत्तो की सबसे लोकप्रिय नस्ल माना जाता है।


7.कुत्तों की औसत उम्र लगभग 10 से 12  साल होती है। आम तौर पर छोटी नस्लों के कुत्ते बड़ी नस्लों के कुत्तों से ज्यादा जीते है 


8.दुनिया में कुत्तो की सबसे पुरानी नस्ल 'सालुकी' मिस्र में लगभग 329 बीसी के आसपास पैदा हुई थी।


9.कुत्तो की सबसे भारी नस्ल 'मास्टिफ़' का वजन लगभग 180 किलो तक होता है।


10.अमेरिका के 30 वें राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज के कम से कम एक दर्जन कुत्ते थे।


11.चिहुआहुआ कुत्तो की सबसे छोटी नस्ल है, यह लगभग 6 इंच का होता है।


12.आयरिश वुल्फहाउंड, सबसे ऊंची नस्ल, का कुत्ता है यह 30 से 35 इंच लंबा हो सकता  है।


13.1957 में लाइक नाम का  रूसी कुत्ता अंतरिक्ष  में जाने वाला पहला जानवर था यह पहला जानवर था जिसने

पृथ्वी के चारों ओर यात्रा की थी।


14.पिल्ले के मुँह में 28 दांत होते हैं और वयस्क कुत्ते के मुँह में 42 होते हैं।


15.यदि आप अपने घर में एक पप्पी लाना चाहते है तो आप 8 से 12 सप्ताह का पप्पी गोद ले, पिल्लो की यह उम्र गोद लेने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।


16.कुत्तों की नजरे सुबह और शाम को ज्यादा अच्छे से काम करती है। या ज्यादा अच्छा देख सकती हैं।


17.दुनिया के सबसे ज्यादा कुत्ते अमेरिका में है। अमेरिका में तीन में से एक परिवार के पास पालतु कुत्ते है।


18.उत्तर अमेरिका में लगभग 14,000 पशु आश्रय और बचाव समूह हैं।


19.डाल्मेटियन पिल्ले शुद्ध सफेद पैदा होते हैं और बड़े होने के बाद इनमे धब्बे विकसित करते हैं।


20.कुत्तों को पसीना उनके पैरो में आता है।


21.कुत्तों की आंखों में तीन पलकें होती हैं, जिनमें से एक को वह अपनी आंखों को नम और संरक्षित रखने के लिए करते है।


22.प्राचीन चीन में, लोग अपने आप को गर्म रखने के लिए कुत्तो को अपने कपड़ो में छुपाते थे।


23.कुत्तो में अलास्का मालामुट नस्ल के कुत्ते शून्य से 70 डिग्री कम तापमान का सामना कर सकते है।


24.कुत्तों को प्यार करने या उन्हें दुलारने से ब्लड प्रेसर कम होता है।


25.मॉस्को में आवारा कुत्ते, खाने की खोज में मेट्रो से सफर करते है।


अगर आपको ये जानकरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे। ताकि वो भी  ये रोचक जानकारियां पढ़ सके।

60

 
 
 

留言


Join our mailing list

  • Instagram Social Icon
  • Twitter Social Icon
  • Facebook Social Icon

Gajab tathya in hindi with manonamano.com

bottom of page