top of page
  • Writer's pictureYash saini

ऊंटों के बारे में रोचक तथ्य | Camel Facts In Hindi

Updated: Aug 5, 2018

हिंदी रोचक तथ्य।

ऊंट एक ही बार में 150 लीटर पानी पी सकते हैं। जानिए ऊंटों के बारे में कुछ और रोचक तथ्य।



1.ऊंट उम्र लगभग 40 साल तक होती है।


2.ऊंट के कूबड़ वसा भंडार के लिए होते है। ऊंट जब लंबे रेगिस्तान में दूर तक यात्रा करते है तो कूबड़ में मौजूद वसा इन्हे भोजन और पानी की आपूर्ति करता है और इन्हे पोषण देता है।


3.ऊंट एक ही बार में 150 लीटर पानी पी सकते हैं।


4.ऊंट अपने चारो पैरों से अपने चारों और या चारों दिशाओं में कहीं भी लात मार सकते हैं।


5.ऊंट के होंठ बीच में से विभाजित होते हैं जो उन्हें चराई में मदद करते है। ऊंट अपने मुंह को चोट पहुंचाने के बिना, कांटेदार टहनियों सहित कुछ भी खा सकते हैं।


6.ऊंट तेज हवाओं और रेत से बचने के लिए अपनी नाक को बंद कर सकते है।


7.जन्म के समय ऊंट के बच्चे की पीठ पर कूबड़ नहीं होता यह बाद में बच्चे के बड़े होने के साथ निकल आता है।


8.हर साल संयुक्त अरब अमीरात में अल -धाफरा ऊंट महोत्सव मनाया जाता है जो विश्व में ऊंटों की एक सुंदर और लोकप्रिय प्रतियोगिता है।


9.ललामास देखने में ऊंटों की तरह लगते है लेकिन यह ऊंटों से छोटे होते है और इनकी पीठ पर एक भी कूबड़ नहीं होता जबकि ऊंटों पीठ पर कम से कम कूबड़ जरूर होता है।


10.जंगली बैक्टीरियन, ऊंटों की एक प्रजाति है जो पूर्वी एशिया में पाई जाती है इनकी अब एक हजार से भी कम है इन्हें पालतू नहीं बनाया जा सकता।


11.अबू धाबी में आप ऊंट के दूध से बना मिल्क शेक पी सकते है। ऊंट के दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और आयरन होता है जो सेहत के लिए बहुत अच्छा है।


12.कजाखस्तान में ऊंट के दूध का इस्तेमाल तपेदिक जैसे बीमारियों के इलाज में मदद के लिए प्रयोग किया जाता है।


14.ऊंट 40 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं। लेकिन ऐसा ये ज्यादा दुरी तक नहीं कर सकते लंबी दुरी की बात करे तो यह 25 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से आसानी से चल सकते है।


15.पुराने समय से ही हाथी और घोड़ों की तरह ऊंटों का भी इस्तेमाल युद्धों में होता आया है आज भी रेगिस्तानी इलाको में सेना इनका इस्तेमाल करती है।

अगर आपको ये जानकरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे। ताकि वो भी  ये रोचक जानकारियां पढ़ सके।

66

250 views0 comments

Comments


bottom of page