रसायन विज्ञान रोचक तथ्य | Chemistry Facts In Hindi.
- Yash saini
- Apr 10, 2018
- 1 min read
Updated: Aug 9, 2018
हिंदी रोचक तथ्य।
1.दमा के रोगीयो को हीलियम और ऑक्सीजन का मिश्रण वायु के स्थान पर दिया जाता है।
2.कॉपर सल्फेट एक जहर है। इसका इस्तेमाल कीटाणु नाशक के रूप में किया जाता है।
3.सिल्वर नाइट्रेट का इस्तेमाल निशान लगाने वाली स्याही बनाने में किया जाता है। वोटरों की उंगलियों पर इसी का निशान लगाया जाता है ।
4.कैल्सियम कार्बोनेट का इस्तेमाल दन्त मंजन, पाउडर और पेस्ट बनाने में किया जाता है।
5.मरहम और चेहरे की क्रीम बनाने में जिंक ऑक्साइड का प्रयोग किया जाता है।
6.एल्युमिनियम का प्रयोग सिगरेट, साबुन और मिठाई आदि लपेटने के के लिये पतली परतों के रूप में किया जाता है।
7.कैल्सियम फॉस्फेट का इस्तेमाल टूथपेस्ट बनाने में किया जाता है।
8.पुराने तैल चित्रों को चमकदार बनाने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल किया जाता है।
9.हवाई अड्डों पर विमान चालकों को संकेत देने के लिए नियान लेम्पो का प्रयोग किया जाता है, क्योकि इनका प्रकाश कुहरे में अधिक चमकता है।
10.हीलियम गैस हलकी होने के कारन वायुयानों के टायरों में भरी जाती है।

अगर आपको ये जानकरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे ताकि वो भी ये रोचक जानकारियां पढ़ सक।
15




Comments