हड्डियों के बारे में 11 रोचक तथ्य | Bones Facts In Hindi
Updated: Aug 5, 2018
हिंदी रोचक तथ्य।
मानव शरीर में सबसे छोटी हड्डी कान में होती है। इसे स्टिरप बोन कहते है, यह चावल के दाने से भी छोटी होती है। जानिए हड्डियों के बारे में कुछ और रोचक तथ्य

1. शरीर में सबसे लंबी हड्डी जांध की हड्डी होती है, यह शरीर की सबसे मजबूत हड्डी भी है।
2.एक वयस्क मानव शरीर में 206 हड्डियां होती हैं। इनमे से आधी से अधिक हड्डियां हाथ और पैरो में होती है।
3.आपके शरीर के कुल वजन का 14% आपकी हड्डियों में होता है। एक 60 किलो के व्यक्ति की हड्डियों का वजन 8.4 किलोग्राम होगा।
4.मानव शरीर में सबसे छोटी हड्डी कान में होती है। इसे स्टिरप बोन कहते है, यह चावल के दाने से भी छोटी होती है।
5.मनुष्य का चेहरा 14 हड्डियों से बना होता है।
6.टूटी हुई हड्डी को ठीक करने में लगभग चार महीने का समय लगता है।
7.जन्म के समय शिशु शरीर में 300 हड्डियों के साथ पैदा होते हैं।
8.इंसान के पैरो में 26 और हाथों में 54 हड्डियां होती है।
9.मनुष्यों और जिराफों की गर्दन में हड्डियों की संख्या बराबर होती है।
10.बहार से दखने में हड्डियां काफी ठोस और सख्त दिखाई देती है, लेकिन अंदर से यह काफी नरम होती है।
11.हड्डियों में 50% पानी होता है। हड्डियां अंदर से खोखली होती है और अंदर से यह अस्थि मज्जा से भरी होती है।
अगर आपको ये जानकरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे। ताकि वो भी ये रोचक जानकारियां पढ़ सके।
70




Comments