हिमाचल के बारे में रोचक तथ्य | Himachal Pradesh Interesting facts
- Yash saini
- May 12, 2018
- 1 min read
Updated: Aug 6, 2018
1.हिमाचल प्रदेश हिमालय पर्वत पर स्थित भरत का एक राज्य है। शाब्दिक रूप से हिमाचल का अर्थ है बर्फ से भरा प्रांत।

2.हिमाचल प्रदेश लगभग सभी घरों में शौचालय है और राज्य को 100% स्वच्छता हासिल है।
3.हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा में पॉलीथीन बैग और तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगा रखा है।
4.इंडिया भ्रष्टाचार अध्ययन 2017 के एक सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश भारत का सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। केरल के बाद हिमाचल प्रदेश भारत का दूसरा सबसे कम भ्रष्ट राज्य होने का खिताब रखता है।
5.हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय में है। इसका क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
6.हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है इसका अधिकांश क्षेत्र धौलाधर रेंज की तलहटी पर स्थित है। 7,025 मीटर शिला हिमाचल प्रदेश राज्य में सबसे ऊंची पर्वत शिखर है।
7.हिमाचल प्रदेश सिंधु और गंगा नदी दोनों को पानी प्रदान करता है।
8.हिमाचल में 37,033 वर्ग किमी वन क्षेत्र है जो राज्य के कुल क्षेत्रफल का 66.52% है।
9.हिमाचल का वातावरण काफी स्वच्छ है 2 जुलाई 2013 को हिमाचल प्रदेश को देश का पहला धुआं मुक्त राज्य घोषित किया गया था।
10. हिमाचल में बगीचे व्यापक रूप से फैले हुए हैं हिमाचल को देश का फल कटोरा भी कहा जाता है।
11.हिमाचल प्रदेश में 463 पक्षी, 77 स्तनधारी, 44 सरीसृप और 80 मछलियों की प्रजातियां हैं।
अगर आपको ये जानकरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे। ताकि वो भी ये रोचक जानकारियां पढ़ सके।
43
Comments